फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन लॉस घटा नहीं तो रुकेगी वितीय मदद

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर आए पूर्वांचल विद्युत निगम के निदेशक वाणिज्य मोहित आर्या ने शुक्रवार को मोहद्दीपुर में मुख्य अभियंता सभागार में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली कम हुई तो वेतन के लाले पड़ जाएंगे। कहा कि फीडर पर लाइन लॉस घटाएं वरना कार्पोरेशन को वित्तीय मदद नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने अवर अभियंताओं से चल रही योजनाओं के बाबत पूछा। कहा कि लाइन लॉस घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि फेक बकाएदारों के कनेक्शन पर हो रही बिलिंग को ऑनलाइन सिस्टम से हटाया जाए या उनके कनेक्शन की पीडी करके बकाया खत्म करें। इनके खत्म होने पर राजस्व वसूली का टार्गेट कम होगा। बेहतर राजस्व वसूली होने पर एटीसी लाइन हानि खुद घट जाएगी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के एक एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से बिल नहीं मिल रहा है। बिल समय से मिलने लगे तो बेहतर राजस्व वसूली होगी। निदेशक ने एसडीओ से कहा कि बिल मुहैया कराना आपके हाथ में है। यह बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने बेहतर राजस्व वसूली के लिए सभी अभियंताओं से मनोयोग से प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें