संतकबीरनगर। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को हियुवा के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
हियुवा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष टुनटुन राय की अध्यक्षता में खलीलाबाद के भेलीमंडी में हुई। इस दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक ने आतंकवादी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं पर हुए हमले की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि सरकार को आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कदम उठाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग संगठन का पदाधिकारी होने का दावा करते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। बैठक में बाद कार्यकर्ताओं ने भेली मंडी से जुलूस निकाला और मेंहदावल बाईपास चौराहे पर पहुंचकर आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए। इस दौरान आकाश पाल, हरिनारायण द्विवेदी, बालेंद्र शर्मा, श्याम नारायण त्रिपाठी, राम पियारे, अशोक, संतलाल, मुकेश, विशाल ओझा, नागेंद्र, आशुतोष मिश्रा, नित्यानंद चौबे, राजू, भरत तिवारी, जितेंद्र, नागेश साहनी, रंजीत, विनोद मिश्र, कपिल निषाद, सूरज, महेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।