फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : घट गए 11 हजार वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वृहद पुनरीक्षण 2017 के बाद नगर पंचायत हरिहरपुर को छोड़ कर अन्य जगह मतदाता घट गए हैं। जिले की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में पहले कुल 90466 वोटर थे, अब 79416 रह गए हैं।
विज्ञापन

वृहद पुनरीक्षण दावा/आपत्ति 2017 के बाद नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में 1054, नगर पंचायत मगहर में 770, हरिहरपुर में 880 और मेंहदावल में 1128 नए वोटर बने। वहीं खलीलाबाद में 4350, मगहर में 523, हरिहरपुर में 708 और मेंहदावल में 902 वोटरों का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया। इससे स्पष्ट है कि जिले में जहां 3832 लोग नए वोटर बढे़, वहीं 6483 वोटरों का नाम सूची से बाहर हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि वृहद पुनरीक्षण दावा आपत्ति 2017 के बाद आयोग की वेबसाइट पर यही आंकड़ा दर्शा रहा है। आयोग की तरफ से नाम घटाने, बढ़ाने या संशोधित करने का कोई आदेश प्राप्त नहीं है। जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, वैसे ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2012 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 108335 थी। जबकि वर्ष 2012 में ईपी अनुपात (इलेक्ट्रल पापुलेशन रेशियो) 83.51 प्रतिशत रहा जो घटकर 66.41 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन


नपा/नपं 2012 में वोटर 2017 में वोटर
खलीलाबाद 43195 36285
मगहर 16111 13296
हरिहरपुर 8117 8304
मेंहदावल 23043 21531
-----------------------------------------
कुल वोटर 90466 79416
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें