हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार-रामनगर मार्ग पर बिडहर घाट के पास बुधवार को बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक अंत्येष्टि में शामिल होना गया था। वहीं सूचना पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया।
महुली क्षेत्र के नैनाझाला गांव निवासी एक शख्स के दाह संस्कार में गांव के लोग घाघरा नदी के बिडहर घाट पर ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। इसमें गांव निवासी 61 वर्षीय बहादुर भी थे। घाट के पास पहुंचने पर बहादुर अन्य लोगों के साथ ट्राली से उतर कर पैदल ही सड़क पार करके घाट की तरफ जा रहे थे। इसी बची उमरिया बाजार की तरफ से गुजरी तेज गति की बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोग घायल को सीएचसी मलौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक समेत बाइक को पकड़ लिया गया है। बहादुर की मौत होने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।