फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवा, आज रहेंगे हल्के बादल

Tue, 23 Apr 2019 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार को तापमान के 39 डिग्री पहुंचने की वजह से स्थानीय स्तर पर वायुमंडल गर्म हो गया। वहीं नमी बढ़कर 70 प्रतिशत तक जा पहुंची। इससे निचले वायुमंडल की हवा गर्म होकर पहुंचने से अचानक मौसम बदल गया और करीब 36 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही हल्के बादल छाए थे। दोपहर तक बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शाम करीब चार बचे अचानक मौसम बदल गया। घने बादल छा गए। तेज हवा चलने की वजह से धूल का गुबार उठने लगा। करीब 15-20 तक 36 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि स्थानीय स्तर पर वायुमंडल के गर्म होने की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ। महराजगंज, फरेंदा, परतावल, गोला, कैंपियरगंज समेत जिले के कई इलाकों में बारिश हुई है। मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन



नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें