फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मृत महिला के बेटे और तीमारदार को गार्डों ने बेरहमी से पीटा

Tue, 23 Apr 2019 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार की अपराह्न 4 बजे सुरक्षा गार्डों की बर्बरता सामने आई। महिला मरीज की मौत पर लापरवाही का आरोप लगाने वाले बेटे और महिला तीमारदारों को सुरक्षा गार्डों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीटने से बचाने के लिए आए लोगों को भी गार्डों ने नहीं छोड़ा। अन्य मरीजों के भी दो तीमारदार गार्डों की पिटाई से जख्मी हो गए हैं। घटना के दौरान मूकदर्शक रही पुलिस ने तीमारदारों की बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से तीमारदारों पर गुंडई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बेलीपार के संतोष शुक्ला अपनी पत्नी अंशु (42) को गंभीर हालत में लेकर सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंशु को मेडिसिन वार्ड में भेजा गया। आरोप है वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर ने इलाज की जगह उसे सीधे लखनऊ ले जाने की सलाह दे दी। इस पर परिजन इलाज के लिए गिड़गिड़ाने लगे। इस बीच मरीज ने स्ट्रेचर पर वार्ड के बाहर ही दम तोड़ दी। मौत पर गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद जूनियर डॉक्टर भड़क गए और उनके बुलाने पर आए सुरक्षा गार्ड शव समेत सभी को बाहर धकेलते हुए ले गए। मेडिकल कॉलेज के बाहर ले जाकर महिला तीमारदारों और अंशु के बेटे को सुरक्षा गार्ड दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे।
विज्ञापन



तीमारदारों से मारपीट की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें