फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने लगाई आग, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने लगाई आग, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

गोंडा जिले के छपिया थाने के मझरेटी गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान (बस्ती)/गोंडा। एकतरफा प्यार में प्रेमी ने खुद और लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों को बचाने के चक्कर में लड़की की मां भी झुलस गई। तीनों की मौत हो गई। लड़की के पिता और भाई दिल्ली में रहते हैं। उसके चचेरे भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है जो पत्नी की हत्या में जेल में बंद था। कुछ माह पहले ही जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन

छपिया के मझरेटी गांव में रविवार की सुबह गुलाबा देवी घर के बाहर काम कर रही थीं। वह अचानक शोर मचाती हुई अंदर भागीं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। गुलाबा देवी ने बताया कि बस्ती के हसीनाबाद के पैकोलिया के 25 वर्षीय राम सुरेश ने जबरन उनके घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया है। उनकी 22 वर्षीया बेटी अंजू देवी भी अंदर है। इसी बीच उसने पेट्रोल डालकर खुद और अंजू को आग लगा ली। धुआं निकलता देख लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। बेटी को बचाने मां दौड़ीं तो वह भी आग की चपेट में आ गईं। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने राम सुरेश को छपिया भिजवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि गुलाबा और अंजू को सीएचसी गौर ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया। बस्ती से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, सीओ मनकापुर एसके रवि मौके पर पहुंचे और गांव वालों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें