उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
बस्ती जिले के कप्तानगंज में युवा सम्मेलन में रविवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हुए। उन्होंने यहां कहा कि गठबंधन की गांठ जल्दी ही खुल जाएगी। कहने को तो विपक्ष एकजुट हैं, लेकिन हर प्रांत में और गठबंधन के हर दल में प्रधानमंत्री बनने की प्रतिस्पर्धा जारी है।
पिछले चुनाव में 4 सीट पाई सपा अब 38 स्थानों से ही चुनाव लड़ रही है और घोषणा पत्र में कह रही है कश्मीर के राष्ट्रद्रोहियों की धारा हटा देंगे और धारा 370 हटने नहीं देगें। बापू के बनाए कांग्रेस की आजादी का मतलब नए कांग्रेसी बदल रहे हैं राष्ट्र धर्म निभाने के बजाएं सत्ता के लिए आजादी से खेल रहे हैं।