फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा-सपा गठबंधन मजबूरी का मेल

विज्ञापन
जगदंबिका पाल
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। लोकसभा चुनाव के सपा-बसपा गठबंधन के टिकट बंटवारे ने साफ कर दिया है कि सपा अध्यक्ष को बस्ती मंडल में अब अपना जनाधार नहीं दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने डुमरियागंज मंदिर चौराहे स्थित डांक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह स्वार्थों और मजबूरियों का गठबंधन है। गठबंधन में स्थानीय प्रत्याशी या फिर पार्टी के दिग्गजों नेता को दरकिनार बाहरी को टिकट का दावेदार बनाना इसका सबूत है कि जिसने टिकट की बोली ज्यादा लगाई, उसे टिकट बेंच दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में उज्जवला योजना के तहत अभी तक जनपद में एक लाख 25 हजार परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है। सौभाग्य योजना के तहत 1.06 लाख घरों में बिजली का कनेक्शन, 11 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास, 1.72 लाख शौचालय दिए जा चुके हैं। एक लाख 50 हजार किसानों के खाते में 24 फरवरी को किसान सम्मान योजना के तहत पहली किस्त आ जाएगी। इस दौरान अजय पांडेय, मंटू सिंह, ब्रह्मदेव, रमेष श्रीवास्तव, रामदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें