फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े सपा कार्यकर्ता, सदमे से हुई वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की मौत

Fri, 22 Feb 2019 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
विज्ञापन
आपस में भिड़े सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे खलीलाबाद शहर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में एक टीवी चैनल की तरफ से चुनावी बहस के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सन्तकबीरनगर सीट बसपा खाते में जाने की बात पर सपा कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए। दोनों पक्षों ने कुर्सी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


बीच बचाव में सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी चोटें आईं। हंगामा शांत होने के बाद सपा कार्यालय पर बैठे जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय की तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही राजेश पांडेय की मौत हो गयी। 

सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने बताया कि शव गोरखपुर सिविल लाइन स्थित घर पहुंच गया है। राजेश पांडेय मूलरूप से कैम्पियरगंज के पांडेय पुरवा के निवासी थे। इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें