नतीजा सड़क हादसे में घायल युवक ने सीएचसी पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर एंबुलेंस समय से पहुंच गई होती और इलाज समय से मिला होता तो युवक की जान बच सकती थी।
गोला के उदईपुर निवासी रुस्तम(35) बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे साइकिल से घर जा रहे थे। गोला-बड़हलगंज मार्ग स्थित गांव के मोड़ पर सड़क पार करते समय वह बोलरो के चपेट में आ गए। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धन के अभाव की वजह से परिजन किसी अन्य वाहन की व्यवस्था नहीं कर पाए। परिजनों ने एंबुलेंस को 108 नंबर पर फोन किया। परिजनों ने बताया कि 108 नंबर पर फोन करने पर बताया गया कि गोला की एंबुलेंस खराब है। कौड़ीराम से एंबुलेंस भेजी जा रही है। लेकिन वह भी दो घंटे तक नहीं पहुंची। वहीं इस दौरान युवक ने सीएचसी पर ही दम तोड़ दिया।
वर्जन
एंबुलेंस न पहुंचने का मामला गंभीर है। एंबुलेंस किन कारणों से नहीं पहुंची इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ श्रीकांत तिवारी, सीएमओ