फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री-मेडल पाकर चहके पॉलिटेक्निक के मेधावी

Thu, 04 Oct 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पॉलीटेक्नीक का दीक्षांत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। असुरन स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों डिग्री-मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे चहक उठे। समारोह के बाद सभी ने उत्तरीय हवा में उछाल कर खुशी का इजहार किया। ग्रुप फोटो खिंचवाई और पुराने साथियों और परिवार के साथ सेल्फी भी ली। पुरानी यादों को सजों कर अलविदा लिया।
विज्ञापन


राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी बाबू लाल और निट्रा के प्रबंधक एस के पठानिया ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद 2017-18 की वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली विभिन्न ट्रेड की छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले में मेधावियों की कोई कमी नहीं, यहां की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर पहला और तीसरा स्थान हासिल कर मेधा का परिचय दिया है। प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष ने आभार ज्ञापन, संचालन आरके श्रीवास्तव ने किया।

राजकीय पॉलीटेक्निक में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि मेधावी देश के विकास में हर संभव मदद प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह रहे। एनसीसी कर्नल जोगिंदर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक गतिविधियों ने समां बांध दिया। प्राचार्य दिनेश ने अतिथियों का स्वागत, मंच संचालन मैकेनिकल के विभागाध्यक्ष एमके रमन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. नईम, डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. एमके रमन, प्रंजालिका, ज्योति चौधरी, संतोष कुमार, शमसेर यादव की भूमिका अहम रही।

महिला पॉलिटेक्निक की होनहार बेटियां

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षाओं में विभिन्न विभागों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली मेधावियों को सम्मानित किया गया। इनमें क्रमश: प्रीति कुमारी, अनुष्का शर्मा, बबिता विश्वकर्मा को टेक्सटाइल डिजाइनिंग, अनु वर्मा, प्रगति यादव, खुशबू यादव को कंप्यूटर साइंस, तनुश्री श्रीवास्तव, अनन्या गुप्ता, शृंगारिका गुप्ता को इलेक्ट्रॉनिक्स, भावना मिश्रा, अल्का श्रीवास्तव, निहारिका यादव को एमओएम, निधि गुप्ता, स्मिता जायसवाल, राजश्री पांडेय और अल्का साहनी को पीजीडीसीए, गोल्डी सिंह, ज्योत्सना पांडेय और रितु पांडेय को आईटी विभाग से सम्मान मिला।

राजकीय पॉलिटेक्निक के मेधावी

शुभम मिश्रा, अमन दीक्षित, संध्या कुमारी (केमिकल इंजीनियरिंग), अनुराग सिंह, ऋषभ कुमार, प्रिया वर्मा (पेंट टेक्नोलॉजी), राजकन्या सिंह, रूचि गुप्ता, अतुल कुमार श्रीवास्तव (मैकेनिकल इंजीनियरिंग-प्रोडक्शन), आंचल शर्मा, निर्भय प्रताप सिंह, प्रियांशी सिंह (मैकेनिकल इंजीनियरिंग-ऑटो), टुन्नु विश्वकर्मा, प्रियवत मिश्रा, पल्लवी (पीएमटी), शशांक त्रिपाठी, प्रीति सराफ, जितेंद्र मौर्या (सिविल इंजीनियरिंग), ऋषिकेश कसौधन, शुभम यादव, अनुभव नंद निषाद (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें