ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की
बंद का व्यापारियों ने किया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भारत बंद का समर्थन किया। व्यापारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं को निराकरण की मांग की।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण जरूरी है। उन्होंने सरकार से जीएसटी में दो दरें रखे जाने की मांग की, जो पांच व 16 प्रतिशत हो। उन्होंने यह मांग भी की कि जीएसटी में किसी भी प्रकार का जुर्माना 10 हजार रुपये से अधिक का न हो एवं जेल और सजा का प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग की व्यवस्था समाप्त किए जाने की भी मांग की। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, अनिल गुप्ता, फूल चंद्र अग्रवाल, दुर्गेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ग्यारह सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन देने से पहले व्यापारी दुकानें बंद कर विरोध जताते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, दिनेश वर्मा, महेश गुप्ता, शिवनाथ मद्धेशिया, शम्भू केडिया, राजू जायसवाल, संतोष अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि, केदारनाथ, राजाराम गुप्ता व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान शुक्रवार को कस्बे की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बाइक रैली निकाली। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष जायसवाल, महामंत्री बबलू जायसवाल, सौरभ जायसवाल, श्याम मोदनवाल, रामचन्द्र चौरसिया, मारुती कसौधन, दिलीप वर्मा, संतोष जायसवाल, विपिन जायसवाल, नीरज पटवा, विजय पटवा, अमित कुमार, मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल, गोविंद गुप्ता, आर्यन जायसवाल, मनीष वर्मा, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।