फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालकों ने समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राजकीय वाहन चालक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को काला फीता बांधकर विरोध जताने के साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को 9 सूत्री ज्ञापन सौंपा। चालकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें अविलंब पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष अवध किशोर गुप्ता ने कहा कि कलेक्ट्रेट के सभी चालक समस्याओं के निराकरण के लिए 20 सितंबर से ही काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर से सभी राजकीय वाहन चालक वर्क टू रूल के तहत केवल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चालकों ने अपनी मांगें पूरी कराने के लिए कई बार ज्ञापन दिया लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे चालकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर अवध किशोर गुप्ता, शमसुद्दीन, सुरेंद्र नायक, शंभू शर्मा, सुलेमान खां, संजय कुमार, उमेश चंद्र, रामप्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें