फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मेट्रो की डीपीआर तैयार, एक साल में शुरू होगा निर्माण

Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ई श्रीधरन से बात करते नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि लेने आए मेट्रोमैन डॉ. ई. श्रीधरन से शुक्रवार को नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने मुलाकात की। इसके बाद श्रीधरन के हवाले से बताया कि गोरखपुर में मिनी मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है। केंद्र सरकार से अनुमति मिली तो एक साल के अंदर ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह में मेट्रोमैन डॉ. ई. श्रीधरन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय सभागार में ही नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने उनसे मुलाकात की और गोरखपुर में मिनी मेट्रो चलाने की संभावनाओं पर बात की। इसपर ई. श्रीधरन ने कहा कि मिनी मेट्रो की डीपीआर बन गई है। इसे राज्य सरकार के पास भेजा जा चुका है। अब राज्य सरकार मेट्रो चलाने की अनुमति केंद्र सरकार से मांगेगी। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आगे की प्रक्रिया में एक साल का समय लग सकता है। केंद्र की मंजूरी के बाद मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण में बजट की कमी नहीं आती है।

मेट्रो मैप पर होगा मालवीय विश्वविद्यालय

डीएससी की मानद उपाधि लेने के बाद डॉ. ई. श्रीधरन ने मालवीयंस को बधाई दी और कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जल्द ही मेट्रो मैप पर होगा। गोरखपुर में मिनी मेट्रो का जो रूट बना है, उसमें मालवीय विश्वविद्यालय भी है। मिनी मेट्रो का काम एडवांस स्टेज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें