फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्वाइस लॉक करने का मिलेगा एक और मौका

Thu, 26 Jul 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। अगर किन्हीं कारणों से अभ्यर्थी च्वाइस लॉक नहीं सकें हैं तो उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। 30 एवं 31 जुलाई को ऐसे अभ्यर्थी कॉलेज का विकल्प ऑनलाइन भर सकते हैं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुई संयुक्त स्नातक प्रवेश प्रक्रिया संचालन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रभारी समन्वयक प्रो विजय कुमार ने बताया कि दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो संबंधित विद्यालय अपने स्तर से प्रवेश ले सकते हैं। शहर के ज्यादातर एडेड कॉलेजों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटें फुल हो चुकी हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में 20 फीसदी सीटें भी नहीं भर पाईं हैं।

अब तक हुए 1263 प्रवेश

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पीआरओ प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि बुधवार को परास्नातक की कक्षाओं में 427 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। अब तक कुल 1263 प्रवेश लिए जा चुके हैं। बुधवार को रसायन विज्ञान में 29, राजनीति विज्ञान में 71, माइक्रोबायोलॉजी में 7, भौतिकी में 27, प्रौढ़ शिक्षा में 14, एमकॉम में 28, प्राणि विज्ञान में 17, पर्यावरण विज्ञान में 5, संस्कृत में 22, रक्षा अध्ययन में 3, गणित में 37, सांख्यिकी में 01, शिक्षा शास्त्र में 20, मनोविज्ञान में 27, अंग्रेजी में 56, उर्दू में 16, बायोटेक्नोलॉजी में 6, प्राचीन इतिहास में 41 अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया गया।

आज से जमा होगा शुल्क

परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी गुरुवार से शुल्क जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर संदेश भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी विभागों से अपना एडमिशन लेटर प्राप्त कर लें। पीआरओ प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.edu.in पर जाकर एडमिशन फीस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करने पर उन्हें प्रवेश तथा शुल्क का विवरण दिखेगा। अभ्यर्थी इसी के अनुसार फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें