गोरखपुर। एसएसपी शलभ माथुर की ओर से 21 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। गुलरिहा और बड़हलगंज थानेदार के तबादले को निरस्त कर दिया गया है। वहीं कई चौकी इंचार्ज के भी कार्यक्षेत्र को बदला गया है।
जैनेंद्र कुमार सिंह पुलिस लाइंस से सोशल मीडिया सेल, श्याम बहादुर सिंह बांसगांव कस्बा चौकी प्रभारी से हरपुर बुदहट थाने, सोहनपाल सिंह मीडिया सेल से कैंट थाने भेजे गए हैं। गुलरिहा के एसओ जयंती प्रसाद शर्मा और बड़हलगंज के एसओ जय प्रकाश शर्मा का तबादला निरस्त कर दिया गया है। बालेश कुमार को पुलिस लाइंस से कैंपियरगंज, नरेंद्र प्रताप राय का रेलवे चौकी से फलमंडी चौकी, धनंजय कुमार राय को फलमंडी से रेलवे कॉलोनी चौकी, रुद्र प्रताप सिंह का पुलिस लाइंस से खजनी थाने भेजा गया है। सरवर आलम को राजघाट थाने, अमरनाथ यादव को झंगहा, अजय कुमार सिंह को गुलरिहा, योगेश यादव को गगहा थाने भेजा गया है।
लाल प्रताप सिंह को राजघाट थाने, संजय कुमार सिंह का गोला, राकेश कुमार राय का गोरखनाथ, नंदलाल यादव को कोतवाली थाने में तैनाती दी गई है। अजय कुमार सिंह को बांसगांव, पवन कुमार को सहजनवां, कुन्नू सिंह यादव को बेलघाट, पंकज यादव को हरपुर बुदहट थाने पर भेजा गया है।