फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल खत्म हो जाएगी रसोई गैस की किल्लत

Thu, 10 May 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder
विज्ञापन
अगले साल की पहली तिमाही तक गोरखपुर के साथ ही साथ बस्ती मंडल में भी रसोई गैस की किल्लत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। गीडा के सेक्टर 15 में निर्माणाधीन इंडियन ऑयल कारपोरेशन का बॉटलिंग प्लांट मार्च 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगा। 38.5 एकड़ में फैले आईओसी के इस प्लांट से रोजाना 61200 सिलेंडर की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर क्षमता को दोगुना भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी आई है। पहले प्लांट को शुरू करने का लक्ष्य सितंबर 2019 तय था।

गोरखपुर मंडल में रोजाना करीब रोजाना 25 से 30 हजार सिलेंडर की खपत है। अभी वाराणसी, लखनऊ और इलाहाबाद के प्लांटों से गोरखपुर को आपूर्ति होती है। ठंड के मौसम में कोहरा आदि की वजह से प्राय: गाड़ियां समय से नहीं पहुंच पातीं जिससे सिलेंडर की किल्लत शुरू हो जाती है। मगर मार्च के बाद यह परेशानी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


शिलान्यास के डेढ़ साल बाद शुरू हुआ काम
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिसंबर 2015 में गीडा सेक्टर 15 में आईओसी के बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी थी। मगर प्लांट के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र 22 मार्च 2017 को मिल सका, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।

सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
यूं तो आईओसी का बॉटलिंग प्लांट पूरी तरह से ऑटोमेटिक है मगर रोजाना 200 गाड़ियों में 60 हजार से अधिक सिलेंडर चढ़ाने, उतारने समेत तमाम कामों में परोक्ष और अपरोक्ष रुप से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।

मार्च 2017 में पर्यावरण से संबंधित एनओसी मिलने के बाद ही बॉटलिंग प्लांट का काम शुरू हो सका। वर्तमान समय में 45.24 फीसदी काम पूरा हो गया है। पहले इसे सितंबर 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था मगर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद निर्माण कार्य में और तेजी ला दी गई है। अब मार्च 2019 में ही प्लांट शुरू हो जाएगा। इस प्लांट की क्षमता रोजाना 61 हजार सिलेंडर की है जरूरत के मुताबिक बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, सीनियर मैनेजर, प्रोजेक्ट इंचार्ज, आईओसी बॉटलिंग प्लांट गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें