गोरखपुर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पांच मई को गोरखपुर आएंगे। रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वह विभिन्न प्लेटफार्म पर लगे सात लिफ्ट, कैब-वे पर बने स्टेशन भवन, आधुनिक वेटिंग रूम, बुकिंग काउंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे नियमित की गई हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल प्रशासन ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है।
पहले दिन स्पेशल ट्रेन बनकर रवाना होने वाली हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम चार बजे चलकर आनंद नगर, नौगढ़, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल से दूसरे दिन छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 6.15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन गोरखपुर से रोजाना रात आठ बजे जाएगी।