गोरखपुर से आनंद विहार तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस पांच मई से रोजाना चलेगी। अभी यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है। ट्रेन को रोजाना चलाने के लिए नई रैक मंगाकर आनंदनगर स्टेशन पर खड़ी की गई है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पांच मई को स्पेशल ट्रेन के रूप शुभारंभ कर सकते हैं।
हमसफर एक्सप्रेस अभी गोरखपुर से तीन दिन और कटिहार से दो दिन चल रही है। रोजाना इसके संचालन से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे बोर्ड से अभी फाइनल शेड्यूल तय नहीं किया गया है लेकिन स्थानीय स्तर पर तैयारी के मुताबिक पांच मई, शनिवार को शाम चार बजे स्पेशल ट्रेन के रूप यह ट्रेन चलेगी। इसके बाद आगे की यात्रा में शुक्रवार और शनिवार को रात आठ बजे चलाई जाएगी। वर्तमान शेड्यूल में ट्रेन गोरखपुर से मंगलवार और गुरुवार को और कटिहार से सोमवार व मंगलवार को चलती है।