फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष के हत्यारे 24 घंटे में नहीं पकड़े गए तो होगा उग्र आंदोलन

Wed, 31 Jan 2018 11:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जेल रोड स्थित वन विभाग के पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जेल रोड स्थित वन विभाग पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शोहरतगढ़ पीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र मनीष शुक्ला को विभिन्न संगठनों ने बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। चौबीस घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्यामनारायण चौबे की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता, व्यापारी, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने शिरकत की। सभा में सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मनीष की हत्या पूरी तरह पुलिस-प्रशासन की लापरवाही का प्रमाण है। अगर पुलिस सक्रिय होती तो मनीष की हत्या न हुई होती। यूपी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि मनीष की हत्या से जनमानस आहत है। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि किसी निर्दोष को फंसाने की कोशिश हुई तो विरोध किया जाएगा।

पुलिस 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह, सभासद फतेह बहादुर सिंह, केदारनाथ मिश्र, पीपी मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश शुक्ल, रामउग्रह चौधरी, बृजेश पांडेय, आशीष शुक्ला, पवन चौबे, अभिषेक मिश्र, राहुल दुबे, नवीन कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, प्रेमनारायण पांडेय, महेंद्र उपाध्याय, राजेश मणि, कमलेश दुबे, मनोज सिंह, प्रशांत द्विवेदी, शशांक शेखर, सुनील वत्स, अनुज उपाध्याय आदि शामिल रहे। वहीं मनीष हत्याकांड के विरोध में बुधवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर हुई बैठक में प्रस्ताव पास कर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि पुलिस ने हीलाहवाली की तो बार एसोसिएशन भी आंदोलित होगा। बैठक में अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, अशोक त्रिपाठी, श्रवण कुमार पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, उदय शंकर मिश्र, दीपेंद्र पांडेय, शिवनाथ यादव, देवेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, गंगाराम चंद्रप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हत्या के बाद नदी में फेंका गया था मनीष का शव
सिद्धार्थनगर। मनीष हत्याकांड में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मनीष के सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। इसके बाद शव को नदी में फेंका गया। रिपोर्ट ने न सिर्फ पुलिस की जांच को नई दिशा दी है, बल्कि अब तक हुई छानबीन पर भी सवाल खड़े किए हैं। बानगंगा बैराज पर लगे सीसी टीवी कैमरों की उपयोगिता भी सवालों के घेरे में है। यहां के कैमरों में न तो छात्र के बैराज से लापता होने की कोई गतिविधि रिकार्ड हुई है और न ही हत्या के बाद शव को नदी में डालने संबंधी कोई फुटेज मिला है। वह भी तब, जबकि यह स्पष्ट हो चुका है कि लापता होने के बाद मनीष की हत्या कर शव को बाद में नदी में फेंका गया। जांच में लगी पुलिस टीम ने मनीष के कई परिचितों व कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूरे प्रकरण में कॉलेज से जुड़े कुछ विवादों को भी अहम माना जा रहा है। इस आधार पर रंजिश को भी केंद्र में रखकर छानबीन की जा रही है। एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने बताया कि छानबीन जारी है। जल्द ही पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें