फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट के डर से घर से भागा किशोर, 20 घंटे बाद लखनऊ में मिला

Wed, 31 Jan 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्कूल बस में सहपाठी से मारपीट की शिकायत घर पहुंच जाने पर अभिभावकों की डांट के डर से आठवीं का छात्र घर ही नहीं पहुंचा। इधर, परेशान घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे कि करीब 20 घंटे बाद बुधवार को उन्हें छात्र के लखनऊ स्टेशन पर होने की सूचना मिली। स्टेशन पर स्कूल ड्रेस में भटकते छात्र से जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई। तब जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही घरवाले उसे लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी शिवनाथ सिंह का पुत्र ऋषभ (12) नगर से सटे भीमापार स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के काफी देर बाद भी ऋषभ घर नहीं पहुंचा तो घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। कहीं पता नहीं चला तो सदर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे छात्र के लखनऊ स्टेशन पर मिलने की सूचना आई। जीआरपी के मुताबिक बालक स्कूल ड्रेस में स्टेशन पर भटक रहा था।

छानबीन में पता चला कि सोमवार को स्कूल बस में ऋषभ की अपने एक सहपाठी से मारपीट हुई थी। शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य ने उसे ऑफिस में बुलाकर डायरी में शिकायत दर्ज करते हुए अभिभावकों को स्कूल बुलाने का निर्देश लिखा था। शिकायत घर पहुंचने पर डांट के डर से छात्र ने भागने की योजना बनाई। क्लास में ही साथियों से पैसे इकट्ठा किए और शाम को घर के बजाय स्टेशन पहुंच गया जहां से लखनऊ जाने वाली ट्रेन पर सवार हो गया। एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में छात्र के मिलने की सूचना है। छात्र के वापस लौटने पर पूरी जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें