फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 174 करोड़ की सीवरेज परियोजनाओं की रखी नींव

Tue, 30 Jan 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
योजना का शिलान्यास करते सीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जल्द ही रामगढ़ ताल में शहर का गंदा पानी गिरना पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसके लिए जल निगम की ओर से तैयार करीब 174 करोड़ की दो परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिलान्यास किया। परियोजना के अंतर्गत महादेव झारखंडी क्षेत्र के पांच वार्डों के करीब 13 हजार घरों के लिए 136 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


रामगढ़ ताल में शहर का गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए गए हैं, लेकिन एयरफोर्स से इंजीनियरिंग कॉलेज होते हुए महादेव झारखंडी तक के इलाकों के घरों का गंदा पानी अब भी रामगढ़ ताल में गिरता है। इसके लिए जल निगम ने 174.09 करोड़ की दो अलग-अलग परियोजनाएं तैयार की हैं। इसके तहत महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज वार्डों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी 15 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) वाले एसटीपी तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


योजना एक नजर में
परियोजना की कुल लागत- 174.08 करोड़ -(अपर जोन- 72.27 करोड़, लोअर जोन- 101.81 करोड़)
घरों की कुल संख्या- 13360 (अपर जोन- 9180, लोअर जोन- 4180)
सीवर लाइन की लंबाई- 136.04 किलोमीटर (अपर जोन- 55.57 किलोमीटर, लोअर जोन- 80.27 किलोमीटर)
15 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से इसे जोड़ा जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें