फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान लगाकर तनाव दूर कर रहे बंदी

Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर जेल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बंदियों को तनाव मुक्त करने के लिए मंडलीय कारागार में आर्ट ऑफ लिविंग का छह दिवसीय शिविर शुरू हुआ। मंगलवार को 25 बंदियों ने ध्यान और भजन का आनंद उठाया। प्राणायाम, सत्संग और ध्यान की क्लास में बंदी शामिल होंगे। एक घंटे तक चलने वाली क्लास में बंदियों को हिंसा से दूर रहने और अच्छा जीवन जीने का तरीका बताया जाएगा।
विज्ञापन


जेल में बंदियों को डिप्रेशन से बचाने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी प्रसाद की ओर से पहल की गई है। आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर संजय पांडेय और जेल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से छह दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। सुबह साढ़े सात बजे से प्राणायाम, सत्संग और ध्यान की क्लास चली। सजायाफ्ता बंदियों को अधिक संख्या में शामिल करने का प्रयास किया गया।

डॉ. रामधनी ने बताया कि इससे मानसिक रूप से बंदीे मजबूत होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को सुधारना है। इस तरह के और भी कार्यक्रम जेल में कराए जाएंगे। शिविर में महिला बंदी भी शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें