फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादियों का गढ़ है गोरखपुर : नरेश उतम

Wed, 15 Nov 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपाइयों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
निकाय चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार की सुबह पार्टी कार्यालय पर बैठक कर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा वहीं जनसभाएं कर पार्टी के मेयर व पार्षद पद प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। बुधवार को सहजनवां के शनीचरी बाजार के साथ ही शहर के बरगदवां व रसूलपुर मेें जनसभाएं कर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरने के साथ ही पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर नहीं बल्कि यूपी के सीएम हैं। गोरखपुर तो समाजवादियों का गढ़ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार ने विकास के तमाम बड़े काम किए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, मरीजों को मुफ्त दवाई, बच्चों को मुफ्त पढ़ाई, 55 लाख महिलाओं को पेंशन समेत तमाम कल्याणकारी योजनाएं किसकी देन हैं। उत्तम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार से गोरखपुर सदर सीट से सांसद रहे हैं। मेयर की सीट पर भी ज्यादातर भाजपा का ही कब्जा रहा मगर अब भी शहर की सड़कें टूटी हैं। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इस गंदगी को सपा दूर करेगी। मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता चुनाव जीतेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब राजनीतिक लड़ाई सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम अखिलेश है। यूपी की लड़ाई को योगी आदित्यनाथ बनाम नरेश उत्तम कहा जा सकता है। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने सहजनवां में जनसभा की और कहा कि तानाशाही, जनविरोधी नीतियों से भाजपा सरकार आम जनता के दैनिक जीवन में हस्तक्षेप कर रही है। यह सरकार गरीबों को दुखी कर अमीरों को खुश करने में जुटी है। भाजपा सरकार बनने के बाद से ही यूपी का विकास ठप हो गया। जनता को इस भयावह स्थिति से बचाने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस दौरान मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता, सहजनवां नगर पंचायत की प्रत्याशी कमलावती देवी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, सन्तोष यादव सन्नी, जवाहर लाल मौर्या, राजमति निषाद, जगदीश यादव, यशपाल रावत, विजय बहादुर यादव, मनुरोजन यादव , अवधेश यादव, रजनीश यादव, जफर अमीन डक्कू, राजकुमारी देवी, राघवेंद्र तिवारी, मोहसिन खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें