फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय से खुला नामांकन का खाता

Tue, 31 Oct 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को पर्चा खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं वार्ड संख्या 37 से एक महिला उम्मीदरवार ने नामांकन कराकर खाता खोला। दो दिन में नगर निगम के पार्षद पद के लिए 500 से ज्यादा प्रत्याशी नामांकन फार्म खरीद चुके हैं, जबकि अभी सात दिन और नामांकन फार्म खरीदा जा सकता है। वहीं मेयर पद की उम्मीदवारी के लिए अब तक 10 लोगों ने फार्म खरीदा है।
विज्ञापन


अब तक किसी भी दल अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं, इसके बावजूद सोमवार को नगर निगम से पार्षद बनने के लिए आवेदन पत्र लेने वालों की भीड़ कलेक्ट्रेट में उमड़नी शुरू हो गई है। रविवार को जहां 192 लोगों ने पार्षद पद की उम्मदवारी के लिए पर्चा खरीदा था, वहीं सोमवार को 351 लोगों ने पर्चा खरीदा। ऐसे में दो दिनों में 543 लोग नगर निगम पार्षद के लिए पर्चा खरीद चुके हैं। वहीं नगर निगम के वार्ड संख्या 37 से महिला उम्मीदवार मंजू शाही ने नामांकन भर का खाता खोला। दो दिन के दौरान वो इकलौती प्रत्याशी हैं, जिन्होंने नामांकन किया। कहा जा रहा है कि जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने की वजह से नामांकन करने वालों की रफ्तार अभी धीमी है।

मेयर के लिए पांच ने और खरीदा पर्चा
सोमवार को पांच लोगों ने मेयर पद की दावेदारी के लिए आवेदन फार्म खरीदा। इसमें सपा के घोषित प्रत्याशी राहुल गुप्ता भी शामिल हैं। उनके अलावा कांग्रेस से देवेंद्र कुमार निषाद, सर्व संभव पार्टी से राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, भाजपा से शिव कुमार शर्मा और सुशील चंद्र साहनी निर्दलीय शामिल हैं। अब तक 10 लोग मेयर पद के लिए आवेदन फार्म खरीद चुके हैं। इनके पूर्व पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह के बेटे आशीष कुमार सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार जायसवाल, कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान, पूर्व पार्षद मेवालाल जायसवाल, कांग्रेस नेता जियाउद्दीन अंसारी भी आवेदन फार्म ले चुके हैं।
विज्ञापन


पिपराइच से अध्यक्ष के लिए छह ने लिए आवेदन फार्म
गोरखपुर। पिपराइच नगर पंचायत से अब तक छह लोग अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीद चुके हैं। इनमें पतासी देवी, रितेश कुमार, रामगोपाल मद्धेशिया, अनुपमा आर्य, सुरेंद्र कुमार सिंह और अजय कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं 45 लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चा लिया है।

दूसरे दिन नगर पंचायतों की स्थिति (पर्चे बिके)
नगर पंचायत               अध्यक्ष           सभासद
पिपराइच                      01                 34
बांसगांव                      02                  21
बड़हलगंज                   00                  07
गोला                          00                  01
सहजनवां                    08                   40
पीपीगंज                     06                  41
पिपराइच                    01                  34
मुंडेरा बाजार               03                  40
उनवल                      06                    44
 
डीएम ने एआरओ से मांगा स्पष्टीकरण
राज्य निर्वाचन आयुक्त की वेबसाइट पर नामांकन की गलत सूचना अपलोड करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने पार्षद नामांकन के एआरओ मनोज कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। नामांकन के पहले दिन राज्य निर्वाचन आयुक्त की वेबसाइट पर गोरखपुर से एक नामांकन दर्ज देख आयोग ने यहां के डीएम से जानकारी मांगी तो उन्होंने एक भी नामांकन नहीं होने की सूचना दी। इसपर आयोग के अफसरों ने बताया कि गोरखपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 66 मुफ्तीपुर से राम नाम के एक कैंडिडेट के नामांकन की सूचना अपलोड होने की बात बताई तो वह भी सकते में आ गए। संबंधित एआरओ से जब उन्होंने पूछा तो पता चला कि गलती से नामांकन की जानकारी अपलोड हो गई। डीएम ने जब इसकी जानकारी फिर आयोग को दी तो अपर निर्वाचन आयुक्त ने इसे लापरवाही बताते हुए संबंधित एआरओ पर कार्रवाई के लिए कहा। इसी क्रम में डीएम ने सोमवार को एआरओ मनोज कुमार सिंह से जवाब तलब किया है। मनोज, वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें