फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को छूट नहीं

Tue, 17 Oct 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तरकुलानी पंपिंग स्टेशन के शिलान्यास के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वागत किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खोराबार में सरकारी योजनाओं में लूट खसोट करने वालों पर सीधा हमला बोला। साफ कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने की जगह जेल है। इस पर राज्य सरकार कटिबद्ध है। भ्रष्टाचार खत्म करने और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
तरकुलानी रेग्युलेटर का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों का नाम जनता बताए, कार्रवाई जरूर होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूपी में 11 लाख लोगों को आवास दिए गए हैं। अभी 15 लाख लोगों को और आवास दिए जाएंगे। आवास का धन सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है। इसलिए कोई रकम मांगता है तो उसकी बात रिकार्ड करके भेज दें। निश्चित है कि रुपये मांगने वाला जेल जाएगा। गरीबों को मिलने वाली धनराशि की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। शौचालय, उज्ज्वला योजना, राशनकार्ड किसी में कोई रकम मांगता है तो बताओ। सिंचाई विभाग कार्यों में भ्रष्टाचार की आए दिन होने वाली शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने परोक्ष रूप से चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बरसात में कार्य नहीं कराए जाएंगे। कार्य योजना नवंबर में बनाएं और दिसंबर से 15 मई के बीच काम करा दें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब बाढ़ का स्थायी समाधान ढूंढना है। कटान स्थलों पर बोल्डर की पिचिंग, रिटर्निंग वॉल बनाने की जरूरत है। इस मौके पर विधायक विपिन सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई, प्रमुख अभियंता सिंचाई एके सिंह और मुख्य अभियंता वीपी सिंह मौजूद रहे। 1954 से हो रही थी रेग्युलेटर की मांग सीएम ने जनता को संबोधित करते कहा कि 2009 में यह क्षेत्र उनके संसदीय क्षेत्र में आया। जब पहली बार आए तो उन्हें बताया गया कि 1954 से रेग्युलेटर की मांग की जा रही थी। अब इस क्षेत्र की जनता का सपना साकार हुआ। इसके बनने से 3000 हेक्टेयर फसल बर्बाद होने से बच जाएगी। 47 से 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यहां के लोग अब दोनों फसल काट पाएंगे। जल जनित बीमारियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री दिया 50 नलकूपों का तोहफा सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनपद वासियों को धनतेरस के दिन 50 नलकूपों का तोहफा दिया। कहा कि गोरखपुर में सरकारी नलकूपों की संख्या बढ़ने का फायदा किसानों को मिलेगा। सिंचाई की सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें