फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दामन थाने को बेताब कई पूर्व पार्षद

विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
गोरखपुर। निकाय चुनाव से पहले सपा, कांग्रेस में भगदड़ मचने के संकेत हैं। पिछली बार सपा के टिकट से जीते और कार्यकारिणी के सदस्य रहे कई पूर्व पार्षद भाजपा का दामन थामना चाह रहे हैं। पांच पूर्व पार्षदों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को आवेदन फार्म देकर टिकट मांगा है।
विज्ञापन


नगर निगम की पिछली कार्यकारिणी और बोर्ड में समाजवादी पार्टी का दबदबा था। बोर्ड में समाजवादी के 30 से ज्यादा पार्षद थे। इसमें मनोज सिंह, अजय राय, मनीष सिंह, सुभाष सिंह बघेल की गिनती तेजतर्रार पार्षदों में होती थी। तीन पार्षद ऐसे हैं, जो नगर निगम की कार्यकारिणी में भी शामिल रहे। अब इन पूर्व पार्षदों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को आवेदन फार्म देकर टिकट मांगा है। इसकी पुष्टि पार्षदों ने खुद की है। मियां बाजार के पार्षद रहे मनीष सिंह ने कहा कि भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है। कुछ और सपा नेताओं ने भी भाजपा से नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके लिए आवेदन फार्म भी जमा किए गए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस से पार्षद प्रतिनिधि रहे चंद्रशेखर सिंह ने भी भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें