फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्तीनगर फेज-4 में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
राप्तीनगर फेज-4 में 17 मकान मालिकों के रोड और पटरी पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को नगर निगम ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान निगम टीम के साथ अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें सख्ती से हटा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम दोपहर में राप्तीनगर फेज-4 में अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां मकान संख्या 460 से 477 तक के मकान मालिकों ने रोड से पटरी के बीच स्थायी निर्माण करा लिया था। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि विशेष कर कन्हैया लाल चौहान ने रोड और पटरी के बीच करीब आठ ईंच मोटी कंक्रीट का स्लैब बना रखा था। इससे आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। इसी शिकायत के बाद नगर निगम की ओर सोमवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान दो तीन लोगों ने नगर निगम की टीम की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर टीम के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सख्ती कर सभी को हटा दिया और बुलडोजर से अतिक्रमण को तोड़ दिया। इस दौरान अवध किशोर श्रीवास्तव और अनिल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें