फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुलेंगे कमीशनबाजी के राज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब कमीशनखोरी के पर्दाफाश की बारी है। पुलिस की तफ्तीश और आरोपियों के बयानों से अब बीआरडी में कमीशनबाजी के नए राज खुलेंगे। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बीआरडी में पुलिस की अगली कार्रवाई को लेकर लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की तफ्तीश ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली फर्म पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी की गिरफ्तारी के बिना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी। अब पुलिस मनीष भंडारी से बकाया भुगतान लटकाने के पीछे के कारण जानेगी। माना जा रहा है कि मनीष भंडारी के बयान से बीआरडी में चलते आए कमीशनबाजी के खेल से पर्दा उठेगा। सूत्रों की माने तो पुलिस उनसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और पीजीआई लखनऊ में ऑक्सीजन के प्रति यूनिट रेट में भारी अंतर की वजह भी पूछेगी। सूत्रों की माने तो जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे कई नए नाम मामले जुड़ते नजर आएंगे। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में कई सफेदपोशों की गर्दन फंसनी तय मानी जा रही है। रविवार को बीआरडी परिसर के नेहरू अस्पताल में कर्मचारियों के बीच ऐसी ही बातें चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें