गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने लक्ष्य एकेडमी पर 4-0 से जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले के पहले हाफ में रीजनल स्टेडियम के खिलाड़ी विवेक ने दो और साहिल ने एक गोल कर कुल तीन गोल से लक्ष्य एकेडमी पर बढ़त बनाए रखी। अंतिम हाफ में रोहित ने रीजनल की ओर से एक और गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाई।
दूसरा मैच मौलाना आजाद स्कूल और एफसीआई के बीच खेला गया। इसमें मौलाना आजाद स्कूल के आतिफ और शमी ने एक-एक गोल कर टीम को 2- 0 से विजय दिलाई। हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। इस दौरान एपी गौड़, राम प्रसाद विश्वकर्मा, मोहम्मद शादाब खान, सुहेल खान और मोहम्मद अमरूद्ीन आदि मौजूद रहे।