फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी---सीएम- 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के बयानों पर पलटवार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सियासत नहीं संवेदना का वक्त है। कांग्रेस को पीड़ित परिवारों से कोई संवेदना नहीं है। वह सिर्फ जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार में गुलाम नबी आजाद स्वास्थ्य मंत्री थे और मेडिकल कालेज के निरीक्षण पर आने के दौरान उन्होंने खुद कहा था कि इंसेफेलाइटिस को लेकर केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती, क्योंकि यह राज्य सरकार का मामला है। बच्चों की मौत के मामले पर वह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए इंसेफेलाइटिस एक बड़ी समस्या है। इसके उन्मूलन में हर तबके के सहयोग की जरूरत है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद यह बयान दिया था कि बच्चों की मौत पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ देश से माफी मांगें। साथ ही प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी मंत्री इस्तीफा दे। वहीं रविवार को राजबब्बर ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस में योगी सरकार को 70 मासूमों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए- हत्यारी सरकार की संज्ञा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें