फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कैलाश, विजय सिनेमा की बिजली बकाए में कटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को अभियान के पहले दिन विजय सिनेमा, होटल कैलाश समेत पूर्वांचल बैंक की मंगलम टॉवर शाखा की लाइन काट दी गई। हालांकि, पूर्वांचल बैंक की ओर से तत्काल बकाया जमा कराने पर उनकी लाइन जोड़ दी गई। कई जगहों पर बिजली टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में एसडीओ, अवर अभियंता ने चेकिंग अभियान शुरू किया गया। मंगलम टावर, बलदेव प्लाजा, सिनेमा हाल, सिटी मॉल के भीतर दुकानों के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट एवं आम उपभोक्ताओं के घर बिजली टीम पहुंची। बकाएदारों की लाइन कटती देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर बिजली कटने पर बकाएदारों ने टीम से नोकझोंक करने लगे। इसके बाद भी बिजली कर्मियों ने बकायेदारों की लाइन काट दी। अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम ने बताया कि कई बकायेदारों की लाइन काटी गई है। जिन लोगों ने बकाया जमा किया उनकी लाइन बाद में जोड़ दी गई। होटल कैलाश, विजय सिनेमा, पूर्वांचल बैंक की मंगलम टॉवर स्थित शाखा की बिजली भी बकाए में काटी गई। पूर्वांचल बैंक द्वारा तत्काल बकाया जमा करने पर लाइन जोड़ दी गई। नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि करीब 300 लोगों की लाइन बकाये में काटी गई। मौके से 30 लाख राजस्व भी जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें