महराजगंज। पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज में आयोजित ‘राखी बनाओ’ प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक क्षमता का परिचय दिया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियाें में असीम प्यार भी पिरोया। सीनियर, जूनियर एवं प्राइमरी संवर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया। प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इन छात्राओं को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी राखियों को सीमा पर तैनात वीर सैनिकों को भेजा जाएगा। संदेश में संस्था की छात्राएं प्रतिष्ठा, संजना, अनुष्का, सोनम, निकिता, प्रिया, प्रियंका, आंचल, नेहा ने राखी के साथ जवानों को संदेश भी भेजा। इस अवसर पर घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, मनोज यादव, राधेश्याम रावत, जेपी राय, वासुदेव प्रजापति, राजू मद्धेशिया, राजू सिंह, घूरे प्रसाद, भगवान चरण शर्मा, संजय प्रजापति, बृजेश कुमार यादव, हरिकेश्वर प्रसाद, अजय गुप्ता, दिनेश राव, धर्मेंद्र गुप्ता, सोनी यादव, नीलम प्रजापति, प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे।