फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी कॅरियर संवारने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सेवायोजन कार्यालय की ओर से कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इंटरमीडिएट के बॉयो, मैथ और आर्ट ग्रुप की करीब 450 छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक्सपर्ट ने छात्राओं की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इसके साथ ही रोजगारपक शिक्षा की जानकारी देकर कड़ी मेहनत की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेखा गाड़िया ने आईटी सेक्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर हैं। सहायक निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। मेधा कॅरियर सेंटर की एरिया मैनेजर शिवांगी ने डेवलपमेंट, फैशन, डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, कंप्यूटर डिजाइनिंग के क्षेत्र में मिलने वाले रोजागर के बारे में विस्तार से बताया। काउंसलर पवन प्रियांशु ने एसएससी, बैंकिंग, इंजीनियरिंग एवं आईआईटी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को बताया। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण की बारीकियां बताई गईं। प्राचार्य रेमी यादव ने एक्सपर्ट के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें