गोरखपुर। सेना पर सपा नेता आजम खां की टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। हिंदू जागरण मंच के बैनर तले छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शास्त्री चौक में आजम खां का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार से आजम को राष्ट्रद्रोही घोषित करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष आदर्श सिंह श्रीनेत ने कहा कि आजम खान ने भारतीय सेना को बलात्कारी बताकर उनका अपमान किया है। ऐसी टिप्पणी से सेना का मनोबल टूट सकता है। उन्होंने सरकार से आजम खां पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि दोबारा से कोई ऐसा करने का साहस न कर सके। प्रदर्शनकारियों में निशांत सिंह श्रीनेत, अभय सिंह, अमित सिंह, सौरभ सागर, मयंक पांडेय, अशोक सिंह, शांतम गुप्ता और मंच के लोग शामिल रहे।