गोरखपुर।
पाथ संस्था दिल्ली की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही टीम ने वहां भर्ती मासूमों के घरवालों से भी बात की। निरीक्षण के दौरान टीम को दवाएं, उपकरण आदि की दिक्कतों का पता चला। टीम जांच रिपोर्ट तैयार कर केंद्र व प्रदेश सरकार को उसे उपलब्ध कराएगी।
करीब एक बजे पाथ संस्था की टीम जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू पहुंची थी। टीम ने यह भी जानने का प्रयास किया कि यहां आने वाले मरीज सीएचसी, पीएचसी पर बने ईटीसी सेंटर गए थे या नहीं। टीम ने तीमारदारों से पूछा कि क्या आप लोगों को एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त हुई या नहीं। टीम को 12 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू में दो वेंटिलेटर के साथ तीन एसी में एक एसी भी खराब मिली। टीम में एक फोटोग्राफर भी मौजूद थे, जो मरीजों की फोटो खींच रहे थे।