फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से निजात दिलाएगी ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर में लगने वाले जाम को अब आप को ज्यादा देर नहीं झेलना होगा। जाम लगते ही इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को हो जाएगी और वह मौके पर पहुंचकर जाम खाली कराएगी। इसके लिए एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने पहल कर ट्रैफिक दफ्तर में ऑनलाइन ट्रैफिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस को दफ्तर में बैठे-बैठे जाम की जानकारी हो जाएगी और पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

जाम से जूझ रहे शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एसपी ट्रैफिक के दफ्तर में ऑनलाइन ट्रैफिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इसके जरिए टीवी स्क्रीन पर गूगल के माध्यम से शहर के यातायात की निगरानी करेंगे। स्क्रीन पर शहर के सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति स्पष्ट होगी कि कहां पर जाम लगा है और क्या स्थिति है। जाम का सिग्नल गाड़ा लाल और वाहन रेंगते हुए चलने का सिग्नल सामान्य लाल होने पर वह तत्काल वायरलेस सिस्टम से मातहतों को जाम स्थल पर पहुंचने के साथ उसे जाम समाप्त कराने के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। शनिवार से सिस्टम काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें