फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर सेना के 40 जवानों को काठमांडू लेकर जा रही बस पलटी, 17 घायल

Sat, 14 Dec 2019 01:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
विज्ञापन
काठमांडू जा रही बस पलटी, 17 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले के साथ लगते नेपाल बार्डर पर नवलपुर के पूर्वपश्चिम राजमार्ग अंतर्गत नवलपुर के कावासोती मुख्य मार्ग पर सेना के जवानों को लेकर काठमांडू जा रही एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बस में सवार 17 सैनिक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार  सुबह नेपाली सेना से भरी बस सुर्खेत से काठमांडू जा रही थी। नवलपरासी जिले के नवलपुर के पास कवासोटी के मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई, जिसमें बस में सवार 17 जवान घायल हो गए। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

इस संबंध में पुलिस डीएसपी विजय थापा ने बताया कि नेपाली सेना की एक टोली बस में सवार होकर सुर्खेत से काठमांडू जा रही थी। इसी बीच बस अनियन्त्रित होकर सडक पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार दो सैनिक प्रेम बहादुर खत्री और बीरेंद्र शाही की स्थिति गम्भीर है जबकि अन्य सामान्य रूप से घायल हैं। बस मे 40 सैनिक सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें