फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलपुर्जों का उच्चस्तरीय रखरखाव करें : राजीव अग्रवाल

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को यांत्रिक कारखाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होेंने संरक्षा से जुड़े कलपुर्जों का उच्चस्तरीय रखरखाव और टैंक की सफाई के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने यांत्रिक कारखाने से निकले एलएचबी कोच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही स्वचालित निरीक्षण यान का शुभारंभ तथा स्वचालित पावर हैमर सिस्टम का उद्घाटन किया। इस स्वचालित पावर हैमर से कम समय में कार्य होगा तथा श्रम की बचत होगी।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने माडल रूम, मशीन शॉप, कैरेज कंपोनेंट शाप, चक्का घर, एयर ब्रेक, पेंट शॉप का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चक्का घर में कंप्यूटरीकृत वेयरिंग टेस्टिंग सिस्टम को देखा। विभिन्न शॉपों में बनाए गए कर्मचारी ज्ञानवर्धन केन्द्र की प्रशंसा की और अधिक उपयोगी बनाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों से भी बात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठकर कर कहा कि 100 वर्ष से अधिक पुराना यह यांत्रिक कारखाना कोचों के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोचों के मेंटेनेंस में तेजी लाएं। कारखाना में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके पांडेय, मुख्य कारखाना प्रबंधक यांत्रिक एके बेसरा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें