फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहल्लों में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति
पोल नहीं लगाए जाने से लोग नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बांस-बल्ली के सहारे है। कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां बिजली के पोल लगाए ही नहीं गए हैं। इसके चलते केबल बांस - बल्ली के सहारे घरों तक ले जाए गए हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बराबर बनी रहती है। राजीव नगर मोहल्ले में तो करीब 50 घरों में केबल बांस बल्ली के सहारे ले जाए गए हैं। तेज हवा चलती है तो पोल गिर गिर जाते हैं। यही नहीं, कटे हुए तार से कब दुर्घटना हो जाए, इस बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बावजूद विद्युत निगम व नगर पालिका के अधिकारी लोगों की इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। इस समस्या का समाधान न होने लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग कभी भी सड़क पर उतरकर आंदोलन कर सकते हैं।
राजीव नगर मोहल्ले में बांस - बल्ली पर केबल झूलते हुए दिख जाएंगे। हालत यह है कि करीब पचास घरों की बिजली बांस - बल्ली के सहारे जलती है। अक्सर बांस के पोल आने जाने वाले वाहनों के टक्कर से टूटकर गिर जाते हैं। कई जगह केबल भी कटे हुए हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्युत निगम व नगर पालिका प्रशासन से लोगों ने कई बार पोल लगवाने के लिए मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, शास्त्री नगर मोहल्ले में भी तमाम घरों में बांस बल्ली के सहारे केबल दौड़ाकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। मोहल्ले के लोगों की परेशानी पर किसी की नजर नहीं है। सरोजनी नगर मोहल्ले में भी यही समस्या है। जय प्रकाश नगर में तो केबल जमीन से स्पर्श करता हुए घरों तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी संजीव रौनियार कहते हैं कि विद्युत पोल नहीं लगने से हमेशा गड़बड़ी पैदा होती है। लाइनमैन को बुलवाकर तार ठीक कराने पड़ते हैं। पोल के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
अनिल कुमार कहते हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि सभी केबल आपस में बांधकर बांस बल्ली पर घरों तक ले जाए गए हैं। लंबी दूरी के कारण में केबल में कई जगह जोड़ है। इससे करंट का खतरा बना रहता है।
मनोहर तिवारी ने बताया कि अक्सर तार टूट कर जमीन गिर जाते है। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात और तेज आंधी के वक्त होती है। अब तो समस्याओं से जूझने की आदत सी हो गई है।
उस्मान का कहना है कि कहने के लिए नगर है लेकिन सुविधाएं गांवों से भी खराब हैं। शहर में मकान बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सड़क, बिजली आदि की सुविधाओं में सुधार की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर का कहना है कि अभी विभाग के पास पोल लगवाने के लिए बजट नहीं है। बजट मिलने पर पोल लगवाए जाएंगे। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल का कहना है कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। विद्युत पोल के लिए प्रस्ताव सदस्यों ने दिए हैं। जहां कहीं पोल नहीं है, वहां जल्द ही पोल लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें