फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल ने मूल्यों पर आधारित राष्ट्रवादी राजनीति की : मुख्यमंत्री

Sun, 16 Sep 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
गोरखपुर में ‘अटल स्मृति काव्यांजलि’ में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। उन्होेंने मूल्यों पर आधारित राष्ट्रवादी राजनीति की, जिसमें किसी के साथ भेदभाव का स्थान नहीं था। उन्होंने हर वर्ग के लोगों की संवेदनाओं को समझा और उसे जोड़ते हुए नीतियां बनाईं, जो सभी तक पहुंचीं। यह उनके भीतर छिपे कवि हृदय से ही संभव हुआ। आज के युवा अटल से प्रेरणा लेकर कठिन चुनौतियों का सामना करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को शहर में ‘अटल स्मृति काव्यांजलि’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी सार्वजनिक जीवन से करीब 11 वर्ष दूर रहे। किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया, लेकिन उनकी मृत्यु पर पूरा देश दुखी था। अटल की कविताओं को अपने सुरों में पिरोकर तेज और भाव पैदा करने वाली कवियों की प्रस्तुति काबिले तारीफ है। कार्यक्रम के संयोजक नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अटल ने अपनी रचनाओं से राजनीति में राष्ट्रवाद की अलख जगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें