फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो

Fri, 10 Aug 2018 12:12 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले गुरुवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी बीएसए कार्यालय से सटे मैदान में जुटे और धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले गुरुवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी बीएसए कार्यालय से सटे मैदान में जुटे। दोपहर दो बजे तक धरना देने के बाद ये लोग पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया को सौंपा।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले आयोजित धरने की अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने के लिए सभी शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी संगठनों का एक मंच के नीचे आना शुभ संकेत है। अब हम पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराकर रहेंगे। नई अंशदायी पेंशन योजना छलावा है। प्राशिसं के जिला मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि 28, 29 व 30 अगस्त को सभी शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे। लेखपाल संघ के जिला कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि संघर्ष के बल पर सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे। संचालन मंच के संयोजक अनिल सिंह ने किया। धरने को सुजीत कुमार जायसवाल, आशुतोष मिश्र, राम बेलास यादव, अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी,वीपी त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम समुझ, परमात्मा यादव, रूपेश सिंह, ओंकार मिश्रा आदि ने संबोधित किया। दोपहर दो बजे धरनारत शिक्षक व कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसी बीच यहां पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वस्त किया कि वह उनकी आवाज संसद में उठायेंगे। धरने में कृष्णभूषण द्विवेदी, राजेश मिश्र, रामप्रकाश मिश्र, अभय श्रीवास्तव, गणेश त्रिपाठी, इंद्रसेन सिंह, हरिशंकर सिंह, सुधाकर मिश्र, पशुपति दूबे, जेपी शुक्ला, सुभाष जायसवाल, नीतू त्रिपाठी, नुसरत मिर्जा, शशिकला सिंह, मनोरमा, संगीता, बबीता, दिनेश मिश्र, अनिल त्रिपाठी, शमसुद्दीन अहमद, मनोज त्रिपाठी, शैलेंद्र राय, संतोष पांडेय, राजाराम, शैलेंद्र, मनोज पाठक, स्वाती पारासर, रीता गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें