फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हरी टोले पर तेंदुए ने कुते को बनाया अपना शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हरी टोले में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया शिकार
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग की लपटों के सहारे तेंदुए को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा पैकौली कला के बड़हरी टोला में मंगलवार की रात एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने एक घर के बाहर बंधे कुत्ते पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गांव वालों ने शोर मचाकर व आग की लपटें दिखाकर तेंदुए को खदेड़ा।
विज्ञापन

ग्राम सभा पैकौली कला के बड़हरी टोला निवासी मृत्युंजय तिवारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में बैठकर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच दरवाजे के बाहर बंधे कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। उन्होंने कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो कुत्ते के पास तेंदुआ खड़ा था। मृत्युंजय ने बताया कि जब तक वह दरवाजा खोलकर बाहर निकलते तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन गांव के बृजेश मिश्रा, नवनीत पांडेय, राम कैलाश तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, श्याम लाल शर्मा, मदन पांडेय, जय प्रकाश गुप्ता और रंजन पांडेय मशाल जलाकर और शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों के अनुसार दस रोज पहले ही गांव के वशीर अंसारी के दरवाजे पर बंधे बकरे को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले खेतों की तरफ तेंदुआ दो शावकों के साथ दिखा था। जिसके बाद से ही गांव के लोग दहशत में हैं। वन विभाग के एसडीओ अशोक चंद्रा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने दरवाजों पर लाइट जलाकर रखें और रात के समय बाहर निकलने पर सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें