फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर राड से प्रहार कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉड से हमला कर पति ने की पत्नी की हत्या
विज्ञापन

- आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया, अवैध संबंध के संदेह में दिया घटना का अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 10 में एक व्यक्ति ने सिर पर रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। अवैध संबंध के संदेह में हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 बैकुंठपुर की रहने वाली रिंजा देवी (28) पत्नी गिरजेश यादव घर में लहूलुहान हालत में मिली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति गिरजेश यादव पर आरोप है कि उसने रिंजा देवी के सिर पर रॉड से सिर पर वार किया था। उसे पत्नी का किसी और से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर वह पत्नी से नाराज रहता था। मंगलवार की रात दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ था। आरोप के मुताबिक गिरजेश ने गुस्से में पत्नी के सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद पति व अन्य परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि मृतका की मां मुन्नी देवी पत्नी छोटेलाल निवासी पतालकुई थाना घुघली की तहरीर पर पति गिरजेश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें