फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल इंसेफेलाइटिस के प्रति किया जागरूक

Tue, 17 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिमागी बुखारे के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी रोक के लिए सोमवार से दस्तक अभियान-टू की शुरूआत हुई। 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा समेत कई विभाग गांवों में लोगों को इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही सफाई कराने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चे, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रैली निकालकर लोगों को इंसेफेलाइटिस से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली को कमिश्नर अनिल कुमार और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया।

रैली गोलघर समेत विभिन्न रूटों से होते हुए दोबारा कलेक्ट्रेट में आकर समाप्त हुई। रैली में एनसीसी, इंटरमीडिएट कॉलेज, प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा, स्टाफ नर्स आदि शामिल रहे।

 

इस दौरान कमिश्नर ने बताया कि दस्तक अभियान में 16 से 30 जुलाई तक आशा हर घर पर पहुंचकर इंसेफेलाइटिस, साफ -सफाई, स्वच्छ पेयजल आदि के बारे में जागरूक करेंगी। रैली में सीएमओ एसके तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आईवी विश्वकर्मा, एनके पांडेय सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें