फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन हड़पने की साजिश में चार लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। क्षेत्र के छपिया अव्वल गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ साजिश रचने, फर्जी दस्तखत बनाकर जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छपिया अव्वल निवासी केदारनाथ पांडेय का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन को हड़पना चाहते थे। इसके लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करके विरोधियों ने फर्जी हस्ताक्षर भी बना लिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने प्रभाव में आकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई। मजबूरी में न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले में सत्यता मिलने पर कोर्ट ने पुलिस को साजिश में शामिल सभी चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छपिया अव्वल गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें