फर्टिलाइजर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बुधवार सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारी इसे दुरुस्त कर पाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज फीडर इलाके की बिजली गुल रही।
एफसीआई विद्युत उपकेंद्र से राप्ती नगर, शाहपुर, मेडिकल कॉलेज फीडर को सप्लाई दी जाती है। बुधवार को बरहुआं में एक उपकरण की मरम्मत की वजह से सुबह नौ बजे और शाम पांच बजे तक बिजली कटौती के लिए शेड्यूल निर्धारित किया गया था। इसी बीच करीब दस बजे जैक खराब हो गया। दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मेडिकल कॉलेज फीडर इलाके के सभी मुहल्लों में लाइट गुल हो गई। मेडिकल कॉलेज में भी दो घंटे बिजली नहीं रही। एसडीओ शाहपुर अजय कुमार ने बताया कि सुबह पौने दस बजे करीब अचानक जैक खराब होने की सूचना मिली। इससे मेडिकल कॉलेज फीडर जुड़ा है। जैक सही करवा कर 12 बजे करीब बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र 132 केवीए मोहद्दीपुर (न्यू) व मोहद्दीपुर (ओल्ड) से की जाने वाली 33 केवीए लाइन पर मरम्मत की जाएगी। इससे सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। खोराबार, रेलवे, जीआरडी, तारामंडल, विश्वविद्यालय, सहारा, मोहद्दीपुर, शाहरपुर, बक्शीपुर इलाके में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।