फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। भतीजी की तिलक में शामिल होने जा रहे बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में बाइकसवारों में एक की मौत हो गई। उसके बेटे समेत दो घायल हैं। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। झंगहा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। माना जा रहा है, यही लापरवाही जानलेवा साबित हुई।
विज्ञापन


देवरिया के गौरीबाजार बेलकुंडा रामलक्षन निवासी हरीश चंद्र निषाद (55) चौरीचौरा के कौड़ीपुर गांव में नेवासा पर रहते थे। रविवार को गांव से उनकी भतीजी का तिलक जाना था। सुबह हरीशचंद्र निषाद छोटे बेटे राहुल (14) और कौड़ीपुर गांव निवासी श्रीकांत (40) के साथ बाइक से बेलकुंडा गांव जा रहे थे। झंगहा के राघोपट्टी पडरी सरकारी ट्यूबेल मोड पर दुर्घटना हुई। हरीशचंद्र की वहीं मौत हो गई। श्रीकांत गंभीर रुप से घायल हो गए। राहुल सड़क से दूर जा गिरा। उसे हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि हरीशचंद्र को सुसराल में नेवासा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें