फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंदिरा गांधी का विश्व लोहा मानता था’

Wed, 01 Nov 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने ‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी को उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर याद किया। मंगलवार को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि इंदिरा गांधी अनुशासन, दूरदृष्टि, पक्का इरादा और कड़ी मेहनत की बदौलत देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाकर देश को नई दिशा दी। उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा के शीष नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें रणचंडी कहा था।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि वह कभी भी अपने विरोधियों के सामने नहीं झुकीं। इस मौके पर गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ. विजाहत करीम, मदन कुमार त्रिपाठी, अमरजीत यादव, सुरेश प्रसाद चौधरी, तौकीर आलम, पूनम मिश्रा, गब्बूलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर, रईस अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बैठक में राकेश राम त्रिपाठी, प्रेमलता चतुर्वेदी, सुमन पटेल, कैश आबाद खां, प्रदीप राव, संजय तिवारी, सुनील तिवारी समेत कई अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

अशरफ आलम खां के नेतृत्व में हरसेवकपुर में सभा का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अकेला की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अल्ताफ खान, सूरज कुमार चौरसिया, आशीष प्रिय गुप्ता, चंदन प्रिय अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, आदर्श पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें